Gen Z में self-love का ट्रेंड -प्यार अब सिर्फ वादों का नहीं साथ आगे बढ़ने का नाम है

Gen Z में self-love का ट्रेंड -प्यार अब सिर्फ वादों का नहीं साथ आगे बढ़ने का नाम है

Gen Z में self-love का ट्रेंड
Gen Z में self-love यानी खुद से प्यार का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ा है. कई युवा वैलेंटाइन डे पर खुद को गिफ्ट देते हैं, अपनी पसंद की चीजें करते हैं, जैसे मूवी देखना, किताब पढ़ना, आराम करना या अकेले बाहर घूमने जाना. उनके लिए यह दिन खुद की मानसिक सेहत और खुशी पर ध्यान देने का मौका है. उनका मानना है कि जब तक इंसान खुद से खुश नहीं रहेगा, तब तक वह किसी और के साथ भी खुश नहीं रह सकता.

प्यार अब सिर्फ वादों का नहीं साथ आगे बढ़ने का नाम है
आज की युवा पीढ़ी, खासकर Gen Z और मिलेनियल्स, दिखावे वाले प्यार की बजाय सुकून, समझ और स्थिरता को ज्यादा अहमियत दे रही है. बड़े-बड़े रोमांटिक इशारों से ज्यादा उन्हें ऐसा रिश्ता चाहिए जो उन्हें सेफ फील कराएं और आगे बढ़ने में मदद करे. रिपोर्ट यह भी भी बताती है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले 73% ज्यादा प्रैक्टिकल मैचिंग यानी रोजाना की समझ और तालमेल को महत्व देती हैं. कुल मिलाकर, आज का प्यार सिर्फ ..एहसास नहीं रहा, बल्कि लोगों को बेहतर, समझदार और कॉन्फिडेंस बनाने वाली ताकत बन गया है.