द्वितीय नेशनल लोक अदालत रायपुर में 1705200 प्रकरणों का हुआ निराकरण
न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने द्वितीय नेशनल लोक अदालत का छ०ग० के समस्त विधिक सेवा प्राधिकरण का विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन।
वर्ष 2026 के द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय रायपुर में कुल 1705200 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2026 में आयोजित हुआ, द्वितीय नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 09/05/2026 को छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किये गये हैं। उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये गये।
नेशनल लोक अदालत भी हाईब्रिड तरीके से आयोजित की गयी, जिसमें पक्षकार भौतिक उपस्थिति के साथ-साथ वर्चुअल या ऑनलाईन के माध्यम से भी राजीनामा किया गया।
ई. चालानों का समाधान करने हेतु बनाये गये संबंधित यातायात थानों में लोगों अपना ई. चालान का रजिस्ट्रेशन कराकर लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरण का निराकरण कराया गया।
इसके साथ ही महोल्ला लोक अदालत का आयोजन न्याय तुहर द्वार योजना के तहत किया गया। खमतराई जोन क्रमांक 01 में जिसमें महोल्ले के लोग माननीय ऋषी कुमार बर्मन अध्यक्ष जनोपयोगी लोक अदालत का स्वागत किया गया एवं अधिवक्ता/सदस्य श्रीमती मधु बाला एवं कुमारी निषा गोड़बोल जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा, एवं नोडल अधिकारी दिव्या चन्द्रवंशी तथा न्यायाधीश इस दौरान उपस्थित लोगों ने निगम के भी कुछ कर्मचारी थे जो अपनी समस्याओं को महोल्ला लोक अदालत के अध्यक्ष / न्यायाधीश ऋषी कुमार बर्मन के समक्ष अपनी समस्याओं से अवगत कराया कि, पानी के टेंकरों के भरने जाने पर गुढ़ियारी एवं भनपुरी के पानी टंकियों के नीचे असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहा है, साथ ही प्राईवेट ठेकेदारों के कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है एवं खाली समय पर कुछ नसेड़ी लोग टंकी के पास के पास बैठे रहते है जिसकी सूचना कई बार थानों को दी गई है, किन्तु कोई कार्यवाही नही हुई है। इस पर न्यायाधीश द्वारा उपस्थित जोन कमिश्नर एंव नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि, वहां सी.सी.टी. कैमरे लगाकर मानिटरिंग किया जावे एवं संबंधित थानों को कड़ी कार्यवाही हेतु सूचित करें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर एवं गुरुद्वारा धन धन बाबा साहिब जी तेलीबांधा रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में सैकड़ो किलोमीटर से आये पक्षकारो को न्याय के साथ साथ निःशुल्क भोजन प्राप्त हुआ जिससे उनके चेहरों पर संतोष दिखाई दी, न्याय पालिका के माध्यम से उन्हे हर प्रकार का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
राजस्व न्यायालय - 12054185 प्रकरण का निराकरण ।
राज्य परिवहन अपीलीय अधि. 08 प्रकरण का निराकरण ।
ट्रैफिक चालान - 10183
कुटुम्ब न्यायालय- 87
न्यायालय में लम्बित प्रकरण का निराकरण लगभग- 27204 प्रकरण
प्री-लिटिगेशन एवं नगर निगम से मामले 1677996 प्रकरण का निराकरण
नेशनल लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को मिली कुल राशि 706680997
सफल कहानी)
न्यायालय मयंक सोनी, विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट, रायपुर के समझाईश पर सास-बहू की ऑखे हुए नम खत्म हुआ विवाद, दोनो के बीच स्थापित हुआ मधुर संबंध :-
प्रकरण क्रमांक 01- सास के द्वारा बहू के विरूद्ध मारपीट एवं गाली गलौच के संबंध में प्रकरण वर्ष 2023 में दर्ज कराया गया था, आज लोक अदालत के दिन उभय पक्ष जो कि आपस में सास एवं बहू है, को लोक अदालत का लाभ बताते हुए, उभय पक्षों को आपसी सुलह समझौता से राजीनामा करने से परिवार का क्लेश दूर होता है और आपस में न ही किसी की हार होती है और न ही किसी की जीत, अपितु दुश्मनी खतम होने के पश्चात उभय पक्ष अपना संबंध स्थापित करके एक साथ रहने में ही परिवार की भलाई होती है और निरंतर परिवार प्रगतिशील रहता है। इस प्रकार से उन्हे माननीय न्यायाधीश द्वारा समझाईश दी गयी, तत्पश्चात उभय पक्ष के द्वारा पीठासीन अधिकारी की समझाईश को मानते हुए बहू के द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए पूर्व में अपने सास के साथ लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौच और मारपीट की घटना की पुनरावृत्ति नही करने की कसम खाते हुये आपस में गले लगा लिया गया। इस प्रकार लोक अदालत के माध्यम से सास-बहू की लड़ाई झगड़ा को दूर करते हुये परिवार में मधुर संबंध स्थापित कर उभय पक्ष के मध्य खटाश को दूर किया गया, तत्पश्चात उभय पक्ष एक साथ अपने घर राजीखुशी चल गये ।
cg24 
