विधायक सुश्री उसेण्डी ने जिला पंचायत परिसर में नये स्वरूप में कैंटीन का किया शुभारंभ
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने सोमवार को जिला पंचायत परिसर में कैंटीन का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना सहित जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि गायत्री स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा पूर्व में एक टीन के शेड में कैंटीन संचालित हो रहा था, जिसे कलेक्टर के मार्गदर्शन में समीप के एक भवन में नये स्वरूप में सुसज्जित कर एवं बेहतर सुविधाओं के साथ प्रारंभ किया गया है। समूह की महिलाओं ने 05 लाख रूपए का ऋण लेकर कैंटीन का संचालन करते हुए यह आजीविका गतिविधि संचालित की जा रही है। शुभारंभ कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेन्द्र ठाकुर दीपेश अरोरा, मनोज जैन, सुश्री सोनामणि पोयाम, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती सुषमा खोब्रागडे़, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
cg24
