‘वूमन फॉर ट्री’ के तहत जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण

‘वूमन फॉर ट्री’ के तहत जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण
‘वूमन फॉर ट्री’ के तहत जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण

 नगर प्रशासन की मिशन अमृत के अभियान ‘वूमन फॉर ट्री’ के तहत पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेण्डी, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष  नरपति पटेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  टोमेंद्र ठाकुर,  दीपेश अरोरा,  मनोज जैन, सुश्री सोनामणि पोयाम, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती सुषमा खोब्रागडे़, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ  अविनाश भोई, अपर कलेक्टर  चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।