छापर भानपुरी में आयोजित 'सुशासन तिहार' में शामिल हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप

छापर भानपुरी में आयोजित 'सुशासन तिहार' में शामिल हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप

छापर भानपुरी में आयोजित 'सुशासन तिहार' में शामिल हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप

​सांसद ने हितग्राहियों से की चर्चा, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सुशासन तिहार" मात्र एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का एक सशक्त माध्यम : महेश कश्यप 

बस्तर : बस्तर जिले के ग्राम छापर भानपुरी में केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 'सुशासन तिहार' का विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुशासन के माध्यम से सरकारी सेवाओं की पहुँच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम के दौरान सांसद महेश कश्यप ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों से प्रत्यक्ष मुलाकात की। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के लाभ ले रहे ग्रामीणों से उनके अनुभवों के बारे में चर्चा की। सांसद ने इस बात पर जोर दिया कि सुशासन का असली अर्थ तभी सार्थक है जब सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पात्र व्यक्ति तक पहुँचे। सुशासन तिहार के मंच से सांसद ने बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों की मांगों और शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना। स्थानीय निवासियों ने अधोसंरचना, पेयजल और राजस्व से जुड़ी अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा। जनता की समस्याओं को सुनने के उपरांत सांसद ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद के हस्तक्षेप के बाद कई स्थानीय समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गयाl 


​सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार के नेतृत्व में बस्तर का तेजी से कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने कहा कि "सुशासन तिहार" मात्र एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से क्षेत्रों का दौरा करें ताकि ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।​ कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण कर सांसद ने विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

​इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी और मुन्ना जीवनाथ सहित अन्य स्थानीय नेता व भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।