महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया

इस अवसर हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि संगठन को मजबूत करना, महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर लड़ना एवं सरकार के खिलाफ अन्य मुद्दे लड़ने में महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। आज गैस महंगी हो गई है, पेट्रोल, डीजल की कील्लत हो गयी है, घर का बजट बिगड़ चुका है। सिलेंडर नहीं मिल रहा है, हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन भी किया। भाजपा सरकार पांच राज्यों के चुनाव में डेरा डाले रही और देश की चिंता नहीं था। जैसे चुनाव खत्म हुआ मंहगाई बढ़ गयी। मोदी जी बेशर्मीपूर्वक कहते है सोना मत खरीदो, शादी-ब्याह मत करो, तेल खाना कम कर दो, पेट्रोल- डीजल का खर्च कम कर दो। इसके लिए जिम्मेदार देश के प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा है। देश के विकास के लिए तमाम राजनीतिक दलों की बैठक बुलाकर चर्चा नहीं करते। कांग्रेस की सरकार ने 3 संग्रहण केंद्र बनाये, मोदी सरकार ने एक भी संग्रहण केंद्र नहीं बनाये। मोदी जी ने देश को बर्बाद कर दिया। देश की गरिमा को गिराया है। इसके लिये प्रमुख जिम्मेदार देश के प्रधानमंत्री है। आज गैस और तेल सूख पड़ा है। इसके बावजूद पेट्रोल डीजल के दाम में 3 रू. की बढ़ोतरी की है। आपदा में अवसर तलासने का काम भाजपा ने किया। किस बात का सुशासन तिहार मना रहे है, कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद भी आज अपराध 4 गुना बढ़ा है। महिला कांग्रेस को इस सरकार के खिलाफ मजबूत से काम करना है। महिलाओं पर फोकस करना है। 2028 में कांग्रेस की सरकार बनानी है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिला कांग्रेस को हमेशा सम्मान दिया है। फूलोदेवी नेताम के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान किया उसी प्रकार से संगीता सिन्हा भी महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी। महिला आरक्षण भाजपा के कारण पास नही हो पाया और भाजपा दुष्प्रचार करके कांग्रेस को आरक्षण बिल के लिये बदनाम कर रही लेकिन महिला कांग्रेस इस सभी मुद्दो को लेकर जनता के बीच जाकर बताना है कि कैसे मोदी सरकार के कारण आरक्षण बिल लागू नही हो सका साथ ही महिला कांग्रेस को महंगाई, डीजल पेट्रोल गैस सिलेण्डर जैसे मुद्दो को लेकर लड़ाई लड़ना होगा और सबको मिलजुलकर काम करना होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि फूलोदेवी नेताम ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में बहुत अच्छा काम किया है। उसी प्रकार से संगीता सिन्हा भी महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी। देश में कांग्रेस के महिला अध्यक्ष में सरोजनी नायडू, सोनिया गांधी ने बहुत अच्छा काम किया। महंगाई की मार, डीजल पेट्रोल गैस सिलेण्डर जैसे मुद्दो को लेकर लड़ाई लड़ना होगा और महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना है। जिस प्रकार हेमामालिनी और स्मृति ईरानी गैस के दाम बढ़ने पर सिलेण्डर लेकर सड़को पर आती थी उसी प्रकार महिला कांग्रेस को मोदी सरकार में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सिलेण्डर लेकर सड़क तक जाना होगा। मोदी, ट्रंप के डर से रूस से तेल नही खरीद रहे है। रूस से तेल नही खरीदने के कारण महंगाई और तेजी से बढ़ रहा है। महिलाओं के यह सभी मुद्दो को लेकर जनता के समक्ष रखना है और जरूरत पड़ने पर आंदोलन करना होगा।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज में महिलाओं के आरक्षण के काम किया था। महिला कांग्रेस हमेशा से सक्रिय रहा है फूलोदेवी नेताम के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान किया उसी प्रकार से संगीता सिन्हा भी महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी। महिला आरक्षण 2023 में पास हो गया है लेकिन मोदी सरकार की मंशा नही है कि महिलाओं को आरक्षण न मिले। छत्तीगसढ़ में महिला कांग्रेस नई दिशा की ओर जायेगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेेस का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। इसलिये महिला कांग्रेस को जनता के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ना है।
राज्यसभा सांसद फूलोदवी नेताम ने कहा कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में लगभग 10 साल मैने कार्य किया और महिला कांग्रेस के द्वारा सभी मुद्दो को उठाया गया। हम लगातार महंगाई जनता के मुद्दे के लिये लड़ाई लड़ा और महिला कांग्रेस को मजबूत किया आशा है कि नई कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा भी महिला कंाग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी। महिला कांग्रेस को सभी बड़े नेताओं का मार्गदर्शन मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। महिला कांग्रेस को महंगाई, डीजल पेट्रोल गैस सिलेण्डर जैसे मुद्दो को लेकर लड़ाई लड़ना होगा।
महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष एवं विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाउंगी। आप सबके सहयोग से महिला कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास करूंगी। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी की अध्यक्षता में मिलकर काम करना है। आप सबके सहयोग से पार्टी को मजबूत होगा और जमीनी स्तर, हर बूथ, ब्लाक, जिला में जायेंगे और महिलाओं को जो महतारी वंदन 1000 रू. दे रही है उसके बदले में आप लूटने में लगी है। महिला कांग्रेस वादा करती है कि 2028 में सरकार बनाने का गिफ्ट देने का प्रयास रहेगी।
cg24 
