23 अप्रैल को कैट एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन - कैट

23 अप्रैल को कैट एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन - कैट

23 अप्रैल को कैट एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन - कैट

देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य  अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी,  विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष  परमानंद जैन, महामंत्री  सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष   अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष  राजेंद्र जग्गी राम मंधान,  वासु मखीजा,  भरत जैन,  राकेश ओचवानी, शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि 23 अप्रैल को कैट एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अग्निशमन के निर्देशक एवं आपातकालीन सेवाएं तथ एस.डी.आर.एफ.  चन्द्रमोहन सिंह जी (भा.पु.से.) रहेगे।   

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि  चंद्रमोहन सिंह (भा.पु.से.) निर्देशक, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ छत्तीसगढ़, श्रीमति अनिमा एस कुजूर, संभागीय सेनानी एवं नोडल अधिकारी एसडीआरएफ रायपुर संभाग रायपुर छत्तीसगढ़,  पुष्पराज सिंह, जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना रायपुर छत्तीसगढ़,  लिलेश्वर सिंह राजपूत, निरीक्षक, स्टेशन प्रभारी, अग्निशामन केंद्र टिकरापारा रायपुर छत्तीसगढ़, के द्वारा कार्यशाला में अग्निशमन दुर्घटना में जनजागरण सुरक्षा संबधी जानकारी का प्रदर्शन करके दिखाया जायेगा। 

श्री पारवानी ने आगे कहा कि अभी गर्मी चल रही है, जिससे कि दुकानों एवं गोदामों में आग लगने की घटनाएॅ बढ़ जाती है। इस प्रकार के दुर्घटना से कैसे बचा जा सकता है। तथा इससे होने वाली हानि को कैसे रोका जा सकता है। कैट टीम सभी व्यापारियो से अपील करती है कि उपरोक्त कार्यशाला में जरूर पंहुचे और इसका लाभ उठाये। 

 चन्द्रमोहन सिंह  (भा.पु.से.) से मुलाकात में कैट टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- परमानन्द जैन, राम मध्ांन, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं अमित गुप्ता आदि।