भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
पहले ही दिन बड़ी संख्या में व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारियों ने कराया पंजीयन, प्रदेश से होगा सशक्त प्रतिनिधित्व:- अमर पारवानी
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स CAIT व ITPO द्वारा 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले “भारत व्यापार महोत्सव” में छत्तीसगढ़ की प्रभावी एवं ऐतिहासिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कैट प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कैट के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने की।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के व्यापारियों हेतु “बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन” का औपचारिक शुभारंभ किया गया। रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होते ही प्रदेशभर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में अपना पंजीयन कराया। कैट ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दिनों में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी, स्टार्टअप एवं उद्योग प्रतिनिधि इस महोत्सव में भाग लेंगे।
कैट के नेशनल वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि “भारत व्यापार महोत्सव” केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत के व्यापार, उद्योग, नवाचार और उद्यमिता का राष्ट्रीय संगम है। यहां देश-विदेश के उद्योगपति, निर्माता, वितरक, आयातक-निर्यातक, स्टार्टअप, निवेशक एवं व्यापारिक संस्थाएं एक मंच पर आएंगी, जिससे व्यापार विस्तार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में शामिल होने वाले व्यापारियों को अनेक महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होंगे, जिनमेंकृ
’ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बिजनेस नेटवर्किंग का अवसर।
’ B2B बिजनेस मीटिंग्स के माध्यम से नए व्यापारिक संबंध स्थापित करने का अवसर।
’ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऑटोमेशन एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी।
’ स्टार्टअप, नवाचार एवं डिजिटल बिजनेस मॉडल से जुड़ने का अवसर।
’ इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, ग्लोबल ट्रेड एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार की नई संभावनाओं की जानकारी।
’ विभिन्न उद्योगों के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं एवं सफल उद्यमियों के साथ संवाद।
’ नए उत्पाद, नई मशीनरी, आधुनिक सेवाओं एवं व्यापारिक समाधानों से परिचित होने का अवसर।
’ व्यापार विस्तार, ब्रांडिंग, निवेश एवं मार्केट डेवलपमेंट के लिए उपयोगी मार्गदर्शन।
कैट के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि यह महोत्सव छत्तीसगढ़ के व्यापारियों, उद्यमियों, एमएसएमई, निर्माताओं एवं स्टार्टअप्स के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने प्रदेश के सभी व्यापारिक संगठनों, उद्योगों एवं व्यापारियों से अधिकाधिक संख्या में पंजीयन कर इस महाआयोजन का हिस्सा बनने का आग्रह किया।
बैठक में महोत्सव के प्रचार-प्रसार, जिलावार सहभागिता, व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों के गठन, यात्रा समन्वय एवं अधिकतम पंजीयन सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
बैठक में कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट सहित प्रदेश के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री अमर पारवानी, श्री परमानंद जैन, सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, श्री अवनीत सिंह, श्री विजय पटेल,, भरत जैन, राकेश ओछवानी, श्री दीपक विधानी, श्री राजेन्द्र खटवानी, श्री सतीश श्रीवास्तव, श्री तेजश मुखर्जी, श्री जयराम कुकरेजा, निलेश मुदड़ा, देवराज गुरनानी, नवीन शर्मा, श्रीमती मधु अरोरा, श्रीमती पिंकी अग्रवाल, श्री द्वारिका लखवानी, श्री वैभव सालुखे, श्री कांति पटेल, श्री विक्रांत राठौर, श्री सुशील लालवानी, श्री रौनक पटेल, श्री अमित गुप्ता, श्री गिरिश पटेल, श्री मनीष सोनी, श्री गितेश पटेल, श्री प्रदीप पटेल, श्री जयदेव, श्री प्रकाश माखीजा, श्री राकेश लालवानी, श्री अशोक बजाज, श्री चंद्रकुमार डोडवानी, श्री यश दिलीप केवलानी, श्री बी.एस. परिहार, श्री विशाल वरयानी, श्री सर्वेश दौलतानी, श्री अनमोल साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

