धर्म स्वातंत्र्य विधेयक भाजपा का राजनैतिक प्रोपोगंडा मात्र है

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक भाजपा का राजनैतिक प्रोपोगंडा मात्र है
धर्म स्वातंत्र्य विधेयक भाजपा का राजनैतिक प्रोपोगंडा मात्र है


रायपुर/20 मार्च 2026।
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक भाजपा का राजनैतिक प्रोपोगंडा मात्र है। इस विधेयक के कानून बन जाने के बाद भी भाजपा धर्मांतरण के मामले में केवल राजनीति करेगी। 2006 में भाजपा ने रमन सरकार के समय भी धर्मांतरण को लेकर विधेयक विधानसभा में पारित कराया था। 20 सालों तक वह राजभवन में कैद रहा, जबकि अनेक वर्षों तक केंद्र, राज्य में भाजपा की सरकारें थी। भाजपा केवल जनता को दिखाने के लिए कानून बनाने का स्वांग रचती है। हकीकत में वह धर्मांतरण को बढ़ावा देती है ताकि वह ध्रुवीकरण की राजनीति कर सके। भाजपा गारंटी देगी क्या अबकी बार का विधेयक फिर राजभवन में कैद नहीं रहेगा?


दुर्ग, बलरामपुर के बाद रायगढ़ में अफीम की खेती सरकारी संरक्षण से ही संभव

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्ग बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र के आमघाट गांव में अफीम खेती का मामला सामने आया है। मादक पदार्थ अफीम की खुले आम खेती प्रदेश के सभी क्षेत्रों  में हो रही है। इसका सीधा मतलब है कि इस खेती के पीछे सरकार का संरक्षण है। जो मामले पकड़ा रहे वह जनजागरूकता के कारण पकड़ा रहे सरकार अफीम की खेती करने वालो को संरक्षण दे रही है। दुर्ग में अफीम खेती का सरगना विनायक ताम्रकार के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मधुर संबंध थे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी अजय जामवाल, बीएल संतोष, केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, दुर्ग सांसद विजय बघेल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, गृह मंत्री विजय शर्मा भाजपा संगठन के दर्जनों नेताओं के साथ उसकी फोटो तथा भाजपा के कार्यक्रमो में उसकी सक्रिय सहभागिता बताती है। अफीम की खेती के पीछे विनायक ताम्रकार एक छोटा मोहरा है। असली में पूरी भाजपा को उसका संरक्षण मिला हुआ है। इस काले धंधे में सभी शामिल थे। भाजपा ने विनायक ताम्रकार को केवल निलंबित किया है, निष्कासित नहीं। उसे कौन बचा रहा है? विनायक ताम्रकार पुलिस ने मुख्य अभियुक्त क्यों नहीं बनाया, सरकार उसे क्यों बचा रही है?

प्रदेश में रसोई गैस के लिये त्राहि - त्राहि मची हुई है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में गैस के लिये जनता परेशान हो रही है। सरकार सब कुछ बेहतर होने का दावा कर रही है, लेकिन रसोई गैस लेने के लिए एजेंसियों के बाहर जनता की लंबी लम्बी लाईन लगी हुई है। प्रदेश के कई गैस एजेंसी में तालाबंदी हो चुकी है, स्टाक नही होने का बोर्ड लग गया है, कई एजेंसियों की बुकिंग सिस्टम बंद हो गई है, फोन नही उठाने की शिकायत आ रही है। इधर जनता लाईन में खड़ी है, उधर रसोई गैस की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है, 900 रु. के रसोई गैस 3 हजार रु. से अधिक दाम में बेचा जा रहा है। कमर्शियल गैस की संकट से कई रेस्टोरेंट बंद हो चुके है वहाँ काम कर रहे कर्मचारी बेरोजगार हो गये है। सरकार बताये जब रसोई गैस की कोई कमी नही है तो रसोई गैस जनता को मिल क्यों नही रहा है?