शहरों और गांवों की जनता ने भाजपा को नकार दिया - कांग्रेस

शहरों और गांवों की जनता ने भाजपा को नकार दिया - कांग्रेस
शहरों और गांवों की जनता ने भाजपा को नकार दिया - कांग्रेस
 

पंचायतों के उपचुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार, 543 से अधिक पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस समर्थित


नगर निगमों में सभी वार्ड तथा नगर पंचायतों में 30 वार्ड, 2 नगर पंचायत घुमका, पलारी कांग्रेस जीते

रायपुर/04 जून 2026।
 नगर निगमों तथा नगर पंचायतों एवं पंचायतों के उपचुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के शहरों और गांवों की जनता ने भाजपा को नकार दिया। पंचायतों के उपचुनाव के विभिन्न पदों पंचों, जनपदों में कांग्रेस के 543 समर्थित प्रतिनिधि चुनाव जीते है। जगदलपुर, बिलासपुर, कांकेर निगम के वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीते है। अंतागढ़ के वार्ड में कांग्रेस चुनाव जीती है। नगर पंचायतों में घुमका और पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीते है। नगर पंचायतों 30 वार्डो में भी कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीते है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शिवनंदनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद भले भाजपा जीती लेकिन 8 पार्षद कांग्रेस के जीत कर आये। कांग्रेस वहां भी चुनाव जीतकर आई।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तमाम सरकारी मशीनरी लगाने के बाद तथा सत्ता बल धन बल का उपयोग करने विपक्षी प्रत्याशियों को डराने धमकाने के बाद आये। यह चुनाव परिणाम बताते है राज्य में अब भाजपा का अवसान शुरू हो गया है। जनता ने भाजपा के कुशासन को नकार दिया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला 
ने कहा कि पंचायतों, निगमों, नगर पंचायतों के चुनाव परिणामों से साफ है छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा सरकार के ढाई वर्षो के कामों से नाराज है तथा वर्तमान चुनाव परिणामों से जनता का परिवर्तन का मूड साफ दिख रहा है। 2028 के विधानसभा चुनाव के पहले सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी सामने आने लगी है।