PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ से ज्यादा दीये जलाने पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का सवाल

PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ से ज्यादा दीये जलाने पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का सवाल

ब्रेकिंग न्यूज़
       PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ से ज्यादा दीये जलाने पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का सवाल

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम के तहत 1.50 करोड़ से अधिक दीये जलाए जाने का दावा प्रदेश के जनसंपर्क विभाग अधिकृत बताया गया है।

कांग्रेस ने पूछा—डेढ़ करोड़ से ज्यादा दीये आखिर आए कहां से?

दीयों, तेल और बाती की व्यवस्था किसने की?
क्या इसके लिए कोई टेंडर हुआ?
कितना खर्च आया और इस खर्च का भुगतान किसने किया?

प्रधानमंत्री कहते हैं कि तेल कम खाइए, लेकिन सवाल है कि इतने करोड़ दीयों के लिए तेल आया कहां से—क्या आसमान से तेल बरसा या नल की टोटी से तेल निकला?

विश्वकर्मा भगवान से प्रधानमंत्री की तुलना पर भी सवाल

रायपुर के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री की तुलना भगवान विश्वकर्मा से किए जाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के रचयिता और निर्माण एवं कौशल के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में सवाल है कि क्या आज देश के युवाओं को पर्याप्त रोजगार मिला? क्या बेरोजगारी और महंगाई से राहत मिली?

कांग्रेस का सवाल—जब आम आदमी के घर का चूल्हा महंगाई और बेरोजगारी से प्रभावित है, तब करोड़ों दीयों के लिए करोड़ों रुपये का तेल और बाती कहां से आई?

सरकार को दीयों की संख्या, खरीद, लागत, भुगतान और आयोजन में इस्तेमाल संसाधनों का पूरा हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।