महिला मोर्चा का राजीव भवन घेराव स्तरहीन नौटंकी - कांग्रेस

महिला मोर्चा का राजीव भवन घेराव स्तरहीन नौटंकी - कांग्रेस

महिला मोर्चा का राजीव भवन घेराव स्तरहीन नौटंकी - कांग्रेस
भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस कार्यालय में किए गए प्रदर्शन को प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने महिला मोर्चा की स्तरहीन नौटंकी बताया है। मणिपुर में महिलाओं पर लंबे समय से अत्याचार हो रहा महिलाएं जिंदा जलाई जा रही उनके साथ सामूहिक दुराचार की घटनाएं लगातार हो रही तब महिला मार्चा को लकवा मार गया था। कभी महिला मोर्चा ने मणिपुर की महिलाओं की सुरक्षा, उनके जानमाल की रक्षा के लिए मोदी सरकार के सामने आवाज कभी क्यों नहीं उठाया? महिला मोर्चा महिलाओं के संबंध में सेलेक्टिव पॉलिटिक्स बंद करे।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस ऑफिस का घेराव पर केवल मोदी सरकार के खिलाफ वोट चोरी को लेकर बने देश व्यापी माहौल से ध्यान भटकाने के लिए किया है। महिला मोर्चा प्रदेश में रोज हो रही महिला अत्याचार, राज्य में प्रतिदिन हो रहे 8 बलात्कार की घटनाओं के खिलाफ क्यों मौन है? बालोद में मासूम छात्रा पर एसिड अटैक होता है महिला मोर्चा एक निंदा के बयान नहीं देती है। अब मणीपुर की घटना को लेकर कांग्रेस दफ्तर घेरने बेशर्मीपूर्वक आ गयी।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने प्रज्वल रेवन्ना की पार्टी के साथ गठबंधन करने वाली भाजपा की महिला पदाधिकारी पहले अपने दल के नेताओं का घेराव करे।