पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, “ धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है,वे एक प्रतिष्ठित फ़िल्मी हस्ती, एक अद्भुत अभिनेता थे

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, “ धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है,वे एक प्रतिष्ठित फ़िल्मी हस्ती, एक अद्भुत अभिनेता थे

Dharmendra Death News: धर्मेंद्र के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है. पीएम मोटी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, “ धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है, वे एक प्रतिष्ठित फ़िल्मी हस्ती, एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपनी हर भूमिका में आकर्षण और गहराई भर दी. जिस तरह से उन्होंने कई भूमिकाएं निभाईं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ. धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी समान रूप से सराहनीय थे. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य फैंस के साथ हैं. ॐ शांति."