परमानंद हार्ट क्लिनिक में रविवार को एक मेगा फ्री हार्ट कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में शहर सहित आसपास के जिलों से आए लगभग 400 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ उठाया।
रायपुर, दिनांक 12 अप्रैल — परमानंद हार्ट क्लिनिक में रविवार को एक मेगा फ्री हार्ट कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में शहर सहित आसपास के जिलों से आए लगभग 400 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ उठाया।
इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को कई महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिनमें ईसीजी (ECG), 2डी इको (2D Echo), HbA1c टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल टेस्ट और क्रिएटिनिन टेस्ट शामिल थे। इसके साथ ही मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त परामर्श (कंसल्टेशन) भी प्रदान किया गया।
शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ एवं क्लिनिक के प्रमुख चिकित्सक डॉ. जोगेश विशनदासानी और डॉ. पूनम विशनदासानी ने बताया कि यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर मरीजों ने एक साथ इस प्रकार के हार्ट कैंप का लाभ उठाया। उन्होंने इस आयोजन की सफलता का श्रेय अपनी पूरी मेडिकल टीम को दिया, जिनके सहयोग से यह कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
डॉक्टरों ने आगे कहा कि इस तरह के शिविर लोगों में हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच व उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
cg24 
