कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र जुगानीकलार का किया निरीक्षण
राज्य शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को धान उपार्जन की पारदर्शी, सुचारू एवं परेशानी मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बुधवार को फरसगांव विकासखंड स्थित धान उपार्जन केंद्र जुगानीकलार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में चल रही धान खरीदी की स्थिति का जायजा लिया और शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान टोकन वितरण व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, डनेज व्यवस्था सहित धान की सुव्यवस्थित स्टैकिंग की जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधन को निर्देशित किया कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जाएं।
कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने धान बेचने आए किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने। उन्होंने समिति के स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही खरीदी की जाए।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश नेताम, तहसीलदार जय नाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
cg24
