सचिन पायलट शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुजे को उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे

सचिन पायलट  शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुजे  को उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट जी शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुजे जी को उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ में आगमन एवं साइंस कॉलेज मैदान में जवान किसान संविधान जनसभा को करेंगे संबोधित, सचिन पायलट जी के साथ तमाम बड़े नेता स्थल निरीक्षण करने पहुँचे - विकास उपाध्या

रायपुर (छत्तीसगढ)। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि सुकमा नक्सल आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश निरिपुंजे जी की शहादत हमेशा अविस्मरणीय रहेगी। उन्होंने बताया कि आज अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट जी शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे जी को श्रद्धाजलि अर्पित करने उनके निज निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और कहा कि इस दुख की घड़ी में सपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश शहीद आकाश राव गिरिपुंजे जी के परिवार के साथ खड़ा है। इसके पश्चात अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी  का 7 जुलाई को साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में जवान किसान संविधान के नाम से आमसभा को सम्बोधित करने को लेकर उनके आगमन के पूर्व सचिन पायलट जी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास जी महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव जरिता जी , सहसचिव विजय जांगिड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रायपुर स्थित स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।