छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की निंदनीय घटना पर कांग्रेस का आक्रोश —
छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की निंदनीय घटना पर कांग्रेस का आक्रोश —
नई मूर्ति लगाने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन - कन्हैया
रायपुर । छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति के प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा तोड़े जाने की घटना के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के नाम ज्ञापन सौंपा।
कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि “छत्तीसगढ़ महतारी हमारे गौरव और पहचान की प्रतीक हैं । उनकी मूर्ति का अपमान पूरे प्रदेश की भावना पर चोट है। यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि प्रदेश की अस्मिता पर हमला है। प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए और तत्काल नई मूर्ति स्थापित की जानी चाहिये । ज्ञापन में छत्तीसगढ़ महतारी की नई मूर्ति तत्काल पूर्व स्थान पर स्थापित करने ,मूर्ति तोड़ने वाले उपद्रवी तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने ,ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासनिक सतर्कता और निगरानी बढ़ाने मांग की गई...।
कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान सहन नहीं करेगी। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस जन आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्वश्री कन्हैया अग्रवाल, सुरेश बाफना, अतुल रघुवंशी, संजीव अग्रवाल, राजेश त्रिवेदी, मनोज पाल, वार्ड अध्यक्ष अस्शु भाई सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे । जिन्होंने “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के नारे लगाते हुए घटना के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
cg24
