रक्तदान करने उमड़े लोग, स्वास्थ्य शिविर में उपचार के साथ दी दवाएं

रक्तदान करने उमड़े लोग, स्वास्थ्य शिविर में उपचार के साथ दी दवाएं
रक्तदान करने उमड़े लोग, स्वास्थ्य शिविर में उपचार के साथ दी दवाएं
 
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में भिलाई-तीन 
मस्जिद मजार कमेटी के आयोजन शुरू

भिलाई।
 सैयदी सुन्नी जामा मस्जिद-मजार कमेटी भिलाई-तीन की ओर से ईद मिलादुन्नबी होने वाले आयोजनों के सिलसिले में रविवार 31 अगस्त को स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कमेटी के सदर रुस्तम अली ने बताया कि प्यारे नबी हजरत मोहम्मद सल्लाहो अलैहि वसल्लम के 1500 वें जन्मदिन के मौके पर कमेटी ने रक्तदान शिविर व आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। यहां रक्तदान शिविर में कुल 50 लोगों ने रक्तदान किया। जिनमें 05 महिलाएं भी शामिल है। भिलाई-तीन चरोदा नगर निगम वार्ड पार्षद व एम आई सी सदस्य देवकुमारी भलावी ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. पवन कुमार नामेवर मेडिसिन विशेषज्ञ ने 20 मरीजों का उपचार कर निदान व आवश्यक सलाह दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने रक्तचाप व ब्लड शुगर एनसीडी कैंप के माध्यम से 55 लोगों की स्क्रीनिंग की। जिसमें नये ब्लड पवन शुगर के मरीजों को व हाइपरटेंशन मरीजों को जीवन शैली में व्यायाम करने व खानपान में बदलाव करने सलाह दी गई। आयुष स्वास्थ्य शिविर में 120 लोगों को उपचार कर दवा वितरण किया गया।  जिसमें वात रोग, चर्म रोग,शूल पीड़ा व नसों की दर्द ,उदर रोग व स्त्री रोग से संबंधित बीमारियों का उपचार कर दवा दी गई। शिविर में डॉ. पवन कुमार नामेवर,डॉ. नितिन कश्यप, योग शिक्षक आकांक्षा मिश्रा, बी ई ईटीओ शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई सैय्यद असलम, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका कुमारी देवीला चंद्राकर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक निवेश प्रधान, फार्मासिस्ट विनय निर्मलकर,जय सिंह कोठारी,मितानिन नूतन तिवारी, लतिका सरकार वार्ड वाय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने सेवाएं प्रदान की। वहीं समिति की ओर से सर्वप्रथम रक्तदान करने वाले व्यक्तियों ओर संस्थान द्वारा चिकित्सकों ओर वार्ड पार्षदों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया रक्तदान करने वालों को गुड सेठ रायपुर ने सम्मान स्वरूप निशुल्क हेलमेट प्रदान किया। समिति की ओर सदर रुस्तम अली,नसीम खान रईस अहमद, तौहीद रज़ा  बाबा, अब्दुल हसन पर,तौसीफ, मोहम्मद इमरान,छाया पार्षद शारदा, छाया पार्षद तुलसी मरकाम, लाभेश,गुड होप ब्लड सेंटर रायपुर के संचालक हितेश चंद्राकर और कांग्रेस के युवा नेता ज़फ़र अब्बास सहित रक्तदान करने वाले हितग्राही उपस्थित थे।
-
प्राकृतिक उपचार एवं आहार शिविर सेक्टर-6 में शुरू

भिलाई। अखिल विश्व गायत्री परिवार के सप्तसूत्रीय कार्यक्रम के तहत प्राकृतिक उपचार एवं आहार शिविर भिलाई में सोमवार से शुरू हुआ। माहेश्वरी भवन गायत्री शक्तिपीठ के बगल में सेक्टर 6 भिलाई में यह शिविर 06 सितंबर तक चलेगा। आयोजन समिति की ओर से राजन तुमाने ने बताया कि पंचतत्वों से अपने शरीर की आरोग्यवान बनाने शिविर का लाभ ले सकते हैं।
-
दुर्ग भिलाई इकाई ने मनाया यूथ हॉस्टल्स फाउंडेशन डे

भिलाई।
 यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया दुर्ग भिलाई इकाई द्वारा यूथ हॉस्टल्स फाउंडेशन डे का आयोजन किया गया। विदित हो कि 114 वर्ष पहले एक प्रख्यात जर्मन स्कूल शिक्षक रिचर्ड शिरमेन ने यूथ हॉस्टल्स की स्थापना किया था। उन्होंने 1912 में जर्मनी के अल्टेनिया में पहला यूथ हॉस्टल स्थापित किया था। फैमिली गेट टुगेदर सह स्थापना दिवस के इस आयोजन में यूथ हॉस्टल्स के लगभग चालीस सदस्यों की उपस्थिति रही।
यूथ हॉस्टल्स भिलाई इकाई चेयरमेन के. सुब्रमण्यम और प्रेसिडेंट ऋषि कांत तिवारी ने बताया कि आयोजन में विविध कार्यक्रम हुए। सचिव सुबोध देवाँगन ने बताया कि आयोजन की शुरुआत संस्थापक सदस्यों की तस्वीर पर पुष्पार्पण से हुआ। उन्होंने यूथ हॉस्टल्स की गतिविधियों , सदस्यों को सुविधा अवसर एवं लाभ के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर दुर्ग भिलाई इकाई के आयोजनों में अधिकाधिक भागीदारी के लिए यूथ आइकॉन के रूप में संस्था के वरिष्ठ सदस्य दम्पति हरदेव सिंह गिल एवं मंजीत कौर गिल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेस्ट ऑफ द वेस्ट में इकाई के जूनियर मेम्बर मृणाल पिल्लई को प्रथम सांत्वना पुरस्कार प्राप्त होने के अवसर पर राष्ट्रीय प्रमाण पत्र , नगद पाँच सौ रुपये और भिलाई इकाई द्वारा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य हरिशरणजीत कौर द्वारा संस्था को चेंजिंग टेंट प्रदान किया गया।
फाउंडेशन डे का यह आयोजन फैमिली गेट टू गेदर के रूप में आयोजित रहा।जिसमें ओम तिवारी ने गिटार पर खूबसूरत प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पी. के. सिंह, सुमन माण्डवे एवं अविनाश तिवारी ने सुमधुर गानों से सभी को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। सदस्यों ने यूथ हॉस्टल्स से जुड़े अपने अपने अनुभव भी शेयर किये। अन्त में केक काटकर संस्था की सक्रिय सदस्य शबीना अलमास का जन्मदिन मनाया गया। आयोजन को सफल बनाने में सुधीर अवधिया, महेन्द्र देवांगन,  हेमलाल देवाँगन, पी के सिंह, पंकज मेहता, दीपक धीमान, संदीप दवे, संजय द्विवेदी, के. श्रीराम , श्वेता तिवारी , विनय शुक्ला , अनीता शुक्ला , डॉ. आर पी तिवारी , जया तिवारी , अभय तिवारी , अविनाश तिवारी , अमित अग्रवाल, मो. अलमास, लता तिवारी, ओम तिवारी, ओमकुमारी देवांगन , अंशुल देवाँगन , लीना देवांगन , सुमन माण्डवे, देवांश माण्डवे, के. सिन्धु , के. स्तुति , बी. समीर , पुष्पलता वर्मा ,  नीतू वर्मा , इन्द्रजीत कौर , रश्मि मेहता और के. श्रीराम और कल्पना अवधिया सहित अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही ।