National News
  • Ram Rahim: पहली बार गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो

    दुष्‍कर्म और हत्‍या के केस में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है। वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकलने की तैयारी में है। सबसे पहले सिरसा डेरा जाने की बात सामने आ रही है। जेल जाने के बाद पहली बार राम रहीम गुरमीत सिंह को फरलो मिली है।

    इससे पहले राम रहीम अलग-अगल कारणों के चलते राम रहीम को पैराेल तो मिली है, मगर फरलो पहली बार मिली है। वह भी 21 दिन की। राम रहीम को फरलो देने को लेकर कई चीजों से जोड़कर देखा जा रहा है। राम रहीम पहली बार सिरसा डेरा पहुंचेगा। सिरसा डेरे में भी अनुयायियों का जुड़ना शुरू हो गया है। पंजाब में चुनाव भी हैं तो राम रहीम के बाहर आने के चलते चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

    बता दें कि गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में पंचकूला की अदालत में 25 अगस्त 2017 को पेश किया गया था। सीबीआइ की विशेष अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सुनारिया जेल में भेज दिया था। 27 अगस्त को इस मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में ही सीबीआइ अदालत लगाई गई, जिसमें रामरहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। वहीं पत्रकार हत्‍याकांड में भी राम रहीम को दोषी करार दिया गया था। इसी दिन से रामरहीम जेल में सजा काट रहा है।

     
  • देश के इन राज्यों में आज से खुले स्कूल-कॉलेज...ऑफलाइन पढ़ाई के साथ ही इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान
    नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोना के केसेस में आई कमी को देखते हुए स्कूल खोलने का फैसला लिया गया. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज (सोमवार) यानी 7 फरवरी से स्कूल-कॉलेज को खोल दिया गया है. हालांकि, इस दौरान कोविड गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है. केंद्र की गाइडलाइंस के मुताबिक, स्कूल-कॉलेज परिसर को सैनिटाइज करके रखना होगा. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य है. दिल्ली में सख्त कोविड प्रोटोकॉल को लागू करते हुए स्कूल खोले गए हैं. सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क के नियम को हर हाल में मानना अनिवार्य है. दिल्ली में सोमवार से 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों को खोला गया है.वहीं, डीयू समेत तमाम कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी ऑफलाइन क्लासेज शुरू हो गई हैं. हालांकि, दिल्ली में कक्षा नर्सरी से 8वीं क्लास तक के स्कूल 14 फरवरी से खुलेंगे.
  • Aaj Ka Panchang: पंचांग 07 फरवरी 2022, रथ सप्तमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहु काल और ग्रह-नक्षत्र की चाल
    पंचांग 7 फरवरी 2022 , सोमवार विक्रम संवत - 2078, आनन्द शक सम्वत - 1943, प्लव पूर्णिमांत - माघ अमांत - माघ हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी दिन है. सूर्य मकर में और चन्द्रमा मेष राशि में संचरण करेगा. आज का पंचांग माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी रथ सप्तमी नक्षत्र: अश्विनी आज का दिशाशूल: पूर्व दिशा आज का राहुकाल: 8:31 AM – 9:54 AM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 7:08 AM सूर्यास्त - 6:13 PM चन्द्रोदय - Feb 07 11:07 AM चन्द्रास्त - Feb 08 12:11 AM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM अमृत काल - 11:14 AM – 12:57 PM ब्रह्म मुहूर्त - 05:31 AM – 06:19 AM योग शुभ - Feb 06 04:53 PM – Feb 07 04:43 PM शुक्ल - Feb 07 04:43 PM – Feb 08 05:05 PM गण्डमूल नक्षत्र 1. Feb 06 05:10 PM – Feb 7 06:58 PM (Ashwini
  • Aaj Ka Rashifal, 7 February 2022 : मेष, कर्क और धनु राशि के जातकों को व्‍यवसाय में मिल सकती है सफलता, जानें अन्‍य राशियों का हाल
    Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 7 February 2022: मेषः आज जांब सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में आत्मविश्वास की स्थिति रहेगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे। छात्रों को करियर में विशेष सफलता मिलेगी। जीवन साथी से विवाद और कलह की स्थिति से बचें। धन के लेनदेने में विशेष सावधानी बरतें। वृष : आपको जॉब में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा। आज ज्यादा यात्रा से बचना होगा। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे। आज आपको अपनी संतान से संबंधित कुछ जरूरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। मिथुन : आज कुछ लम्बित उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। आज क्रोध व भावुकता से बचें। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। गृह कार्यों में लाभ दिख रहा है। कर्क : जॉब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आज कुछ विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो वह उसमें सफल रहेंगे। सिंह : जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। सन्तान के शिक्षा को लेकर प्रयासरत रहें। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है, तो आज आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके उसे दूर करने में सफल रहेंगे। कन्या : आज का दिन धार्मिक कार्यों में सफलता का है। पिता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। आज आपको साहस पूर्वक अपने सभी कार्यों को पूरा करना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे। धन का निवेश करने से बचें। तुला : पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में बड़ा लाभ रहेगा। आज आप दिल से दूसरों के लिए पहले सोचेंगे और सच्चे दिल से सेवा करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। वृश्चिक : आज जॉब में अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है धैर्य बनाए रखें। आज के दिन आपका मन कुछ दुखी व परेशान रहेगा, जिससे किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। धनु : आज जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज हेल्थ में लापरवाही से बचें। छात्र सफल रहेंगे। बैंकिंग, आईटी व रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आज विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुजनों का साथ मिलेगा। मकर : जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस करेंगे। इंसोरेंस, बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुलेागा। आज के दिन कार्यों को पूर्ण करने में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। रियल एस्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। कुम्भ : जांब में प्रोमोशन के संकेत हैं। शिक्षा में प्रगति से सुख मिलेगा। बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर निवेश करें। ऑनलाइन लेनदेने में सावधानी बरतें। आज आप अपनी सभी जिम्मेदारी व अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। मीन : व्यवसाय में संघर्ष हो सकता है। जॉब में दायित्व परिवर्तन का संकेत है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब के लोग अपने कॅरियर को नई दिशा देंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपका मन कुछ दुखी व परेशान रहेगा।
  • पंच तत्वों में विलीन हुईं स्वर कोकिला, अनंत यात्रा पर निकलीं ‘स्वरों की साधिका’
    भारतरत्न, स्वर कोकिला लता ताई पंचतत्व में विलीन हो गईं। इसी के साथ संगीत के एक युग का अंत हो गया। उन्हें भाई हृदयनाथ मंगेशकर और भतीजे आदित्य ने मुखाग्नि दी। इस दौरान लता ताई की बहनें उषा, आशा और मीना भी मौजूद थीं। लता जी का निधन (Lata ji passed away) संगीत जगत में एक शून्य छोड़ गया है। इससे पहले, सेना के जवान लता जी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर उनके घर प्रभु कुंज से बाहर लाए। इसके बाद आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। उनका पार्थिव शरीर फूलों से सजे सेना के ट्रक में रखकर शिवाजी पार्क ले जाया गया। मुंबई के हजारों लोग लता ताई को अंतिम विदाई देने सड़कों पर उतर आए। 8 जनवरी को पॉजिटिव हुई थीं लता जी लता जी की कोरोना रिपोर्ट 8 जनवरी को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि भर्ती होने की खबर भी दो दिन बाद, यानी 10 जनवरी को सामने आई। मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉ. प्रतीत समधानी की देखरेख में ही डॉक्टर्स की टीम लता जी का इलाज कर रही थी। इलाज के दौरान उनकी हेल्थ में सुधार भी देखा जा रहा था। उन्हें लगातार ऑब्जर्वेशन में रखा गया। करीब 5 दिन पहले उनकी सेहत में सुधार होना भी शुरू हो गया था। ऑक्सीजन निकाल दी गई थी, लेकिन ICU में ही रखा गया, लेकिन रविवार को सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया।
  • प्यार में हैवान बनी शादीशुदा महिला, प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए कर डाली मासूम की हत्या

    राजस्थान RAJASTHAN के जोधपुर JODHPUR जिले में रहने वाली एक शादीशुदा महिला पर प्यार का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने प्यार ना मिलने पर एक 12 साल के मासूम की निर्मम हत्या MURDER कर दी। महिला के प्रेमी की शादी होने वाली थी और प्यार में अंधी महिला ने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए प्रेमी के ही भांजे की निर्मम हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि 12 साल के बच्चे की हत्या कर उसका शव बक्से में छुपा दिया और रात के अंधेरे में शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

    दरसअल जोधपुर जिले के पीपाड़ स्थित साथीन गांव में रहने वाली 30 वर्षीय संतोष, दिनेश नाम के युवक से प्यार करती थी। उसके प्रेम में अंधी संतोष ने अपने प्रेमी दिनेश के 12 साल के भांजे की धारधार हथियार से हत्या कर दी। संतोष को कुछ दिन पहले पता चला कि उसके प्रेमी दिनेश की शादी 12 फरवरी को होने वाली है। लिहाजा अपने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए उसने उसके भांजे की हत्या का प्लान बनाया और शाम को 5 बजे 12 साल के भांजे को अपने घर बुलाकर निर्मम हत्या कर दी। संतोष ने 12 साल के बच्चे की हत्या के बाद उसके शव को एक प्लास्टिक के कट्टे में डाल घर में रखे बक्से में रख दिया और रात होने के बाद संतोष ने गांव के मंदिर के पीछे झाड़ियों में 12 साल के मासूम के शव को फेंक दिया।

    मुह में कपड़ा ठूंस धारधार हथियार से की हत्या

    संतोष ने प्रेमी के भांजे को बहला फुसलाकर अपने घर ले आई। फिर कमरे में ले जाकर उसने ओढ़नी से बच्चे के मुंह पर बांध दिया। ताकि बच्चा चिल्लाए नही। मुँह में कपड़ा ठूंस कर संतोष ने धारधार हथियार से उसके मुँह और सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। जिसके चलते बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच बच्चे के खून से सने शव को घर में रखे बक्से में रख रात को झाड़ियों में डाल दिया।

    पति व बच्चों के सोने के बाद अंधेरे में फेंका शव

    संतोष ने मासूम की हत्या शाम 5 बजे कर दी थी। उस दौरान संतोष का पति खेत में था और उसके दोनों बच्चे गांव में खेलने गए हुए थे। हत्या करने के बाद उसने शव को कट्टे में डालकर बक्से के पीछे छुपा दिया। फिर रात को पति व बच्चों के सोने के बाद उसने बक्से में रखे शव को गांव के पास मंदिर के आगे झाड़ियों में फेंक दिया। इस बीच पुलिस ने 8 घंटे में हत्या का खुलासा कर आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया है।

  • स्वर कोकिला के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर...अक्षय कुमार से लेकर इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

    नई दिल्ली। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर देशभर में शोक की लहर छाई हुई है। लता दीदी भारत की उन नामचीन हस्तियों में से थीं, जिन्होंने अपने हुनर के दम पर पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। उनकी गायकी में वो आकर्षण था जो सदियों में ही किसी को प्राप्त होता है। उनके निधन पर देश का हर नागरिक अपने जीवन में खालीपन महसूस कर रहा है। 92 की उम्र में लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सेलेब्रिटी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    लता दीदी के निधन पर भावुक हुए अक्षय
    अक्षय कुमार ने लता मंगेशकर के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरी आवाज ही मेरी पहचान है, गर याद रहे… और कोई ऐसी आवाज को कैसे भूल सकता है। लता मंगेशकर जी के जाने से बहुत ज्यादा दुखी हूं। मेरी हार्दिक संवेदना और प्रार्थनाएं। ओम शांति।’ शंकर महादेवन ने ट्वीट किया, ‘लता मंगेशकर जी हमेशा जीवित रहेंगी। दीदी हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखना।’

     

    सिंगर विशाल ददलानी ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

     

     

     

     

     

  • जब लता दीदी के गाने सुनकर रोए थे जवाहरलाल नेहरू, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्से

    नई दिल्ली। स्वर कोकिला लता मंगेशकर भले ही आज इस दुनिया को अलविदा कह गई हों, मगर उनकी आवाज हर एक भारतवासी के दिल में हमेशा कायम रहेगी। वो अपनी आवाज को अपनी पहचान बताया करती थी। उन्होंने अपनी आवाज के जरिए दशकों तक संगीत की दुनिया में अपना जादू बरकरार रखा। साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से भी समानित किया गया। म्यूजिक इंडस्ट्री में लता मंगेशकर का योगदान अतुलनीय था। जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनके सदाबहार गानें लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है। लता मंगेशकर बीते एक महीने से बीमार चल रही थीं।

    जब लता ने की एक्टिंग

    बात अगर उनके फिल्मी संगीत करियर की करें तो, उनका सफर आधी सदी से भी ज्यादा लंबा रहा। जिसमें उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए। लता मंगेशकर का करियर केवल संगीत तक सिमित नहीं था, उन्होंने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय भी किया। साल 1943 में आई मराठी फिल्म ‘गजभाऊ’ में अभिनय के साथ उन्होंने संगीत की कुछ लाइनें भी गाई। ये फिल्मों में उनका पहला गीत था।

    लता मंगेशकर ने पहला हिंदी फिल्मी गाना साल 1949 में आई फिल्म ‘महल’ के लिए गाया था। उनका पहला हिंदी गाना बेहद मशहूर हुआ, जिसके बाद उन्हें संगीत की दुनिया में बेहतरीन मौके मिलने लगे। इसके बाद अगले चार दशकों तक तो हिंदी फिल्मों में दीदी ने हजारों गाने गाए। मुगल-ए-आज़म, पाकीजा, , आवारा, मजबूर, अराधना श्री 420 और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी रोमैंटिक फिल्मों में भी उन्होंने अपने संगीत से दुनिया को दीवाना बना लिया। लता जी ने अपने दौर के सभी जाने माने बॉलीवुड गायकों के साथ गाने गाए थे, फिर चाहे वो मोहम्मद रफ़ी हों या किशोर कुमार। लता मंगेशकर ने राज कपूर से लेकर गुरुदत्त और मणि रत्नम से लेकर करण जौहर तक, हर मशहूर निर्देशक के साथ काम किया।

    दीदी का गाना सुन रोए थे नेहरू

    लता मंगेशकर की आवाद में वो जादू था, जिसे सुनकर बड़े-बड़े लोगों की आंखें नम हो जाया करती थी। साल 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के लिए जब लता मंगेशकर ने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत गया, तो उसे सुनकर भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आंखें तक भर आई थीं। 1979 में उन्हें ब्रिटेन के विश्व प्रसिद्ध रॉयल अल्बर्ट हॉल में रेन ऑर्केस्ट्रा के साथ भी गाने का भी मौका मिला। ऐसा अवसर पाने वाली वो पहली भारतीय थीं।

  • आज शाम 6:30 बजे राजकीय शोक के साथ किया जायेगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार

    भारत रत्न bharat ratan से सम्मानित दिग्गज गायिका लता मंगेशकर lata mangeshkar का आज 92 वर्ष की आयु में निधन died हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल candy hospital में रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को लगभग 12:30 बजे उनके आवास पर ले जाया जाएगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा। होगा। इस बीच राज्य सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनकी मौत का कारण मल्टी ऑर्गेन फेलियर बताया जा रहा है। पिछले 29 दिनों से वो कोरोना से जंग लड़ रही थीं। देश के कोने-कोने में लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ होने के लिए यज्ञ किए गए, लेकिन फिर भी स्वर कोकिला जिंदगी की जंग जीत न सकीं और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

     

     

     

  • Lata Mangeshkar Dies: नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर...हमेशा के लिए टूट गई 'जिंदगी की लड़ी'

    Lata Mangeshkar passes away: भारत रत्न और पद्म विभूषण से सम्मानित, स्वर कोकिला के नाम से पहचानी जाने वाले दिग्गज गायिका लता मंगेशकर जिंदगी की जंग हार गईं। 92 साल की लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक लता दीदी के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं कर रहे थे। 

    वह आईसीयू में थीं और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। तकरीबन एक महीने तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ने के बाद लता मंगेशकर हार गईं। इस मनहूस खबर के आते ही बॉलीवुड के सितारे ही नहीं, बल्कि हर कोई स्तब्ध रहा गया। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कई जगह से तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जहां फैंस इस खबर को सुनने के बाद अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।  

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की निधन की पुष्टि

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा- देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। 30 हजार से अधिक गाने गाकर उनकी आवाज ने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजा है। लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी। सब देशवासियों की तरह मेरे लिए भी उनका संगीत बहुत ही प्रिय रहा है, मुझे जब भी समय मिलता है मैं उनके द्वारा गाए गए नगमें जरूर सुनता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति।

     

  • राहुल गांधी के लिए मुश्किल भरा है आज का दिन...सिद्धू और चन्नी ने बढ़ाई टेंशन

    लुधियाना। कांग्रेस के लिए आज पंजाब में बड़ा दिन है। बड़ा दिन इसलिए क्योंकि आज पार्टी को चुनाव से पहले अपना सीएम फेस घोषित करना है। सीएम फेस के लिए दो चेहरे सबसे अहम हैं। इनमें से एक चेहरा है पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और दूसरा है मौजूदा सीएम और कांग्रेस का दलित चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी। आज इनमें से किसे राहुल गांधी पार्टी का सीएम फेस घोषित करते हैं, इस पर सबकी नजर है। खासकर लोगों को सीएम फेस का इसलिए भी इंतजार है, क्योंकि सिद्धू के जो तेवर पिछले कुछ दिन से इस मसले पर देखे जा रहे हैं, वो पार्टी के लिए काफी मुश्किलों का सबब बन सकते हैं।

    सिद्धू ने बीते दिनों सार्वजनिक तौर पर कहा था कि ऊपर बैठे लोग नहीं चाहते कि पंजाब में कोई ताकतवर सीएम बने। उनका सीधा इशारा आलाकमान की तरफ था। हालांकि, पार्टी ने कहा कि सिद्धू तो मोदी और बीजेपी के लिए कह रहे हैं। बहरहाल, पंजाब में दलित बनाम जाट सिख की ये जंग आज से कांग्रेस में और तेज हो सकती है। आज जब लुधियाना में राहुल गांधी पहुंचेंगे और वर्चुअल रैली में सीएम फेस का एलान करेंगे, तो उन्हें दोनों ही वोट बैंक का ध्यान रखना पड़ेगा। अगर चन्नी को सीएम फेस न बनाया गया, तो पंजाब के 32 फीसदी दलित वोट बैंक का गुस्सा कांग्रेस को झेलना पड़ सकता है। अगर चन्नी का नाम सीएम के तौर पर नहीं लाया गया, तो लोगों को लगेगा कि चन्नी को सिर्फ वोट बटोरने के लिए ही कांग्रेस ने सीएम बनाया था।

    Sidhu

    दूसरी तरफ, कांग्रेस अगर सिद्धू को किनारे लगाती है, तो उसे तब भी झटका लग सकता है। सिद्धू जाट सिख वोट बैंक के हैं। पंजाब में 19 फीसदी जाट सिख हैं। अगर सिद्धू को कांग्रेस ने सीएम फेस न बनाया, तो 69 सीटों वाले मालवा इलाके में पार्टी का जबरदस्त नुकसान हो सकता है। कुल मिलाकर राहुल गांधी और कांग्रेस के सामने एक तरफ कुआं और दूसरी तरफ खाई जैसे हालात हैं। अब देखना ये है कि राहुल गांधी किस तरह दोनों नेताओं को साधते हैं।

  • आज यूपी के लिए बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ जारी करेंगे अमित शाह...बिजली और किसानों के मुद्दों पर रह सकता है जोर

    लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करेगी। ये संकल्प पत्र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जारी करेंगे। बीजेपी के यूपी मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित के मुताबिक सुबह सवा 10 बजे संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। इस संकल्प पत्र के तहत बीजेपी वो वादे करेगी, जो सरकार बनने पर पूरे किए जाएंगे। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक आज जारी होने वाले संकल्प पत्र में बिजली और किसान के अलावा रोजगार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर पार्टी अपने वादे करने वाली है। बीजेपी ने साल 2014 से ही घोषणापत्र की जगह संकल्प पत्र जारी करना शुरू किया है। इस बार भी वो इसी नाम से लोगों के लिए वादे करने वाली है।

    यूपी के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र में बिजली को लेकर बड़ा वादा होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सरकार बनने पर मुफ्त बिजली देने का एलान किया है। इस वजह से बीजेपी भी बिजली के मसले पर लोगों को राहत देने के लिए एलान कर सकती है। इसमें मुफ्त बिजली और बिजली की कम दरों का लोकलुभावन प्रस्ताव दिया जा सकता है। इसके अलावा पश्चिम में किसानों को साधने के लिए उनके वास्ते भी कई एलान बीजेपी कर सकती है। सबसे ज्यादा रोजगार देने का दावा करने वाली बीजेपी की योगी सरकार दोबारा बनने पर इस दिशा में तमाम फैसले लेने का वादा भी संकल्प पत्र में होने की उम्मीद है।

    Akhilesh Yadav Yogi Adityanath Mayawati

    खास बात ये है कि बीजेपी ने इस बार आम लोगों से सुझाव लेकर ये संकल्प पत्र तैयार किया है। पिछले साल 15 दिसंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुझाव लेने के लिए आकांक्षा पेटी रखवाए थे। आज संकल्प पत्र जारी होने के मौके पर सीएम योगी के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बीजेपी के मुताबिक उसने साल 2017 में जो भी वादे संकल्प पत्र में किए थे, वे पूरे किए गए हैं। इस बार पार्टी का नारा ‘सोच ईमानदार, काम असरदार, यूपी फिर मांगे बीजेपी सरकार’ के जरिए लोगों का समर्थन हासिल करना है।