*सृष्टि सेवा संकल्प के कार्यकर्ताओं को वन विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण*

*सृष्टि सेवा संकल्प के कार्यकर्ताओं को वन विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण*

*सृष्टि सेवा संकल्प के कार्यकर्ताओं को वन विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण*

पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की देखरेख पर मिला वैज्ञानिक मार्गदर्शन

वन विभाग ने संस्था और विद्यार्थियों को आगे भी प्रशिक्षण देने का दिया आश्वासन

सृष्टि सेवा संकल्प, रायपुर इकाई के कार्यकर्ताओं को आज राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संस्था के कार्यकर्ताओं को वृक्षों, औषधीय पादपों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर.के. पाटले (अनुसंधान सहायक) एवं डॉ. संगीता श्रीवास्तव (बॉटनिस्ट, वन औषधि पादप बोर्ड) ने मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर महेश देवांगन भी सहयोगी रहे। cg24news.in गौरतलब है कि संस्था की श्रीमती नीमा गुप्ता ने 03 सितम्बर 2025 को वन विभाग से वृक्षों के संबंध में शिक्षित करने हेतु निवेदन किया था, जिस पर विभाग ने शीघ्र कार्यवाही करते हुए प्रशिक्षण की व्यवस्था की।

सृष्टि सेवा संकल्प एक सामाजिक संस्था है जो प्रकृति संरक्षण के लिए सतत प्रयासरत है। संस्था वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण, प्लास्टिक का उपयोग न करने, स्वच्छता अभियान, ईंधन का न्यूनतम उपयोग एवं विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम जैसे कार्य करती है। संस्था का मानना है कि भविष्य की पीढ़ी, अर्थात विद्यार्थी, तभी प्रकृति के संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभा पाएंगे जब उन्हें उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

वन विभाग ने भी आश्वासन दिया है कि आवश्यकता अनुसार संस्था एवं विद्यार्थियों को आगे भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

प्रशिक्षण में श्रीमती नीमा गुप्ता, यशेंद्र गुप्ता, श्रीमती ममता मांडवी, श्रीमती बालिका साहू, श्रीमती दीपाली निगम, जय कुमार गायकवाड़, नितिन सचदेवा, अभिमन्यु, शेखर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। cg24news.in